Director Message

आज पूरा विश्व तकनीकी के क्षेत्र में आगे बढ़ता जा रहा है और जनसंख्या भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है जिससे मानव जीवन बहुत कठिन होता जा रहा है और बेरोजगारी भी बढता जा रहा है अधिकाशतः बालक - बालिकाएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद सरकारी एवं गैर सरकारी नौकरी से वंचित हैं।सरकारी नौकरी को पाने के लिए वे कई वर्षों तक तैयारी करते है जिसमें कुछ ही लोग सफल हो पाते हैं और बहुत लोग सरकारी नौकरी पाने के इन्तजार में अपना कीमती समय नष्ट कर देते है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और भी खराब हो जाता है। वर्तमान समय में सरकारी नौकरी पाना बहुत ही कठिन है, युवाओं की समस्याओं को देखते हुए रमा टेक्निकल इंस्टिट्यूट कम्प्यूटर शिक्षण संस्थान का गठन किया गया है जिसका कार्य क्षेत्र पूरे भारत वर्ष में होगा। यह संस्था तकनीकी प्रशिक्षण के लिए कार्य करेगी। जिस तकनीकी प्रशिक्षण के लिए छात्र-छात्राएं बडे़-बडे़ शहरों में जाते हैं अतिरिक्त समय और पैसे खर्च करते हैं उस तकनीकी प्रशिक्षण को प्रत्येक प्रदेश के शहर एवं कस्बें मे उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे । हमारी संस्था नई - नई तकनीकी एवं सिस्टम पर आधारित प्रशिक्षण पध्दति का अन्तिम प्रयास करेगी जिससे युवाओं का भविष्य उज्जवल एवं बेहतर बन सके ।

Mr. Amar Singh
Cheif Directors Mr. Amar Singh

तकनीकी एक ऐसा माध्यम है जिससे पूरे विश्व के किसी भी क्षेत्र में कठिन से कठिन कार्य को सरल एवं सहज भाषा में किया जा सकता है । जब विश्व में इंटरनेट की सुविधा कंप्यूटर तकनीकी के क्षेत्र में जोड़ा गया तो मानव जीवन के समय को बचाने का नया जीवन प्राप्त हुआ । सूचना प्रौद्योगिकी का क्षेत्र बहुत तेजी से विकसित हो रहा है इसमें सूचना,आंकड़े तथा ज्ञान का आदान-प्रदान जीवन के हर क्षेत्र में फैल गया है । हमारी आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, व्यवसायिक क्षेत्र में बहुत तेजी से विकास हो रहा है इसलिए हमारी संस्था भारत वर्ष के प्रत्येक शहर व कस्बे में अपनी संस्था को स्थापित करने की कोशिश करेंगी जिससे युवाओं का जीवन सफल एवं सार्थक हो सके ।